Sonam Kapoor ने फोटो शेयर कर पूछा 'हे भगवान क्या करूं'? लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. कमेंट कर सोशल मीडिया यूजर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच तमाम सेलेब्स की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस वक्त घर पर रहकर टाइम स्पेंड कर रही हैं. एक्ट्रेस इस वक्त दिल्ली में अपने घर पर पति आनंद आहूजा के साथ हैं. सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं. जिसमें से एक तस्वीर को शेयर कर हुए एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कैप्शन लिखा, जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर गईं.
दरअसल, सोनम कपूर ने अपनी बेहद खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''हे भगवान क्या करूं.'' इस फोटो का लिंक एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया. सोनम के फोटो पर कमेंट कर कुछ यूजर्स ने उन्हें सजेशन्स दिए.
Super admin